
नमस्कार शिक्षक साथियों आप FLN मिशन के बारे में तो जानते ही होंगे लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि FLN मिशन क्या होता है? और FLN Mission का full form हिंदी में क्या होता है? यदि आप नहीं जानते हैं तो आज के इस लेख में आपको FLN मिशन के बारे में पूरा ज्ञान मिलेगा। और इस लेख से आप जान पाएंगे कि FLN मिशन के उद्देश्य क्या है? Fln की आवश्यकता क्यों है? तो चलिए साथियों सीखने के लिए बने रहे इस लेख के साथ। FLN मिशन क्या है? FLN FULL FORM IN HINDI
- FLN का Full Form Education में category होता है। इस हिंदी में मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता अथवा संख्या ज्ञान होता है।
Foundational Literacy & Numeracy का हिंदी में मीनिंग होता है ” फाउंडेशन साक्षरता और संख्यात्मकता ” साथियों यह एक सरकारी Policy के अंतर्गत आता है, और इस policy को राष्ट्रीय स्तर पर सरकार द्वारा चलाया जा रहा है।
FLN क्या होता है?
शिक्षक साथियों FLN एक प्रकार का राष्ट्रीय मिशन है, जिसको भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति में शामिल किया गया है इसके तहत उम्र 3 से लेकर 9 वर्ष तक आयु वर्ग वाले सभी बच्चों को भाषा और गणित कौशल कि शिक्षा प्रदान की जाएगी।
FLN mission इंडिया के सभी राज्यों में लॉन्च किया गया है जिसके उद्देश्य वर्ष 2025-26 तक 3 से लेकर 9 वर्ष तक के आयु वाले बच्चे को समग्र विकास करना है।मित्रों इस FLN मिशन को भारत सरकार की नई शिक्षा पॉलिसी के निपुण भारत मिशन के अंतर्गत चलाया गया है।
3 से 9 तक आयु वर्ग के सभी बच्चों की शिक्षा के शुरुआती वर्षों में भाषा और गणित कौशल के बहुत अच्छे से शिक्षा देने के लिए और उन सभी बच्चों को दिशा निर्देश प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान (FLN) की शुरुआत की है।
FLN के उद्देश्य क्या है?
FLN mission के तहत इस पांच क्षेत्रों पर काम किया जायेगा : –
इस मिशन के अंतर्गत आने वाले सभी छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जाएगी और उनके लिए शिक्षक संसाधनों / शिक्षण सामग्री प्रदान किया जायेगा।
इस मिशन के अंतर्गत आने वाले सभी बच्चों को भाषा और गणित कौशल की मूलभूत शिक्षा प्रदान किया जायेगा।
FLN में कोई भी कौशल सीखने के परिणामों में प्रत्येक बच्चे पर पूरा नजर रखा जाएगा।FLN मिशन क्या है? FLN FULL FORM IN HINDI
FLN mission के अंतर्गत आने वाले सभी बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य (मानसिक स्वास्थ्य सहित) सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा। दोस्तों इस mission के अंतर्गत आने वाले सभी बच्चों को स्कूली शिक्षा के मूलभूत वर्षों में बच्चों तक पहुंच प्रदान किया जायेगा।

Fln की आवश्यकता क्यों है
Fln mission एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जो बच्चों को उच्च वर्गो (Class)मे सार्थक रूप से किसी भी चीज़ को सीखने की एक नया अवसर देता है। इस Fln मिशन के तहत बच्चों को वह सभी बुनियाद कौशल शिक्षा प्रदान की जाएगी। जिससे वह आगे बढ़ सके और एक अच्छा छात्र बन सके।
गुरुगोष्ठि में क्या क्या निर्देश मिला पढ़िये:- CLICK