Holi 2023

होलिका दहन क्यों मनाया जाता है हैरान हो जायेंगे जान कर

  • होलिका दहन की पूजापाठ का पुरानों में विशेष महत्व है। दोस्तों मान्यता के अनुसार होलिका दहन की पूजा करने से होलिका की अग्नि में सभी दुख जलकर राख हो जाते हैं। होलिका दहन इस बार का शुभ मुहूर्त एक घंटे का है। रंगों से खेलना आखिर किसे अच्छा नहीं लगता है। रंगों का त्यौहार होली के आते ही सबके चेहरे खुशी से खिल खिला जाते हैं। होली को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। दोस्तों इस बार 7 व 8 फरवरी को Holi मनाई जानी है, उससे पहले छोटी होली मनाई जाएगी।

छोटी होली को ही होलिका दहन किया जाता है।वेद पुरानों में होलिका दहन की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।होलिका दहन की पूजा करने से होलिका की अग्नि में सभी दुख जलकर खत्म हो जाते हैं।आइए हम बताते हैं कि इस साल होलिका दहन कब, कैसे और किस मुहूर्त में करना है।बता दें कि होलिका दहन से पहले होलिका की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है।

सबसे पहले होलिका पर रोली, हल्दी और गुलाल से टीका लगाया जाता है। इसके बाद जल, रोली, कच्चा सूत, बताशे,मिठाई, चावल, फूल, नारियल आदि को चढ़ाया जाता है। यह सब चढ़ाने के बाद होलिका के चारों ओर सात बार परिक्रमा (फेरे) की जाती है।यह सब करने से ग्रहदोष भी दूर हो जाते हैं। होलिका दहन के समय परिवार के सभी लोग होलिका के चारों ओर इक्ट्ठा होकर बैठते हैं और उसमें साबूत मूंग और गेहूं की बाली को डालते हैं। बाद में माता पिता व बड़ों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है। रंगों के साथ खेलने वाली होली 8 मार्च को खेली जाएगी।

होलिका दहन की राख बहुत पवित्र मानी जाती है।इसे घर में रखने से राहु, केतु की बुरी नजर दूर रहती है।साथ ही घर में बीमारियों का वास भी नहीं होता है. ऐसा कहा जाता है कि होली की राख को तांत्रिक जादू टोटके करने और ज्योतिषीय उपाय करने के लिए करते हैं और ये बहुत प्रभावशाली होते हैं।

होलिका दहन

ऐसे दूर होगी पैसों की तंगी

होलिका दहन की राख की 7 चुटकियों को घर में लेकर आएं. अब इस राख को तांबे के सात छेद वाले सिक्कों के साथ एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से घर में पैसों की तंगी दूर होती है।

अगर आपको काम धंधे में लगातार घटा हो रही है और आपको आर्थिक पैसों की तंगी का सामना करना पड़ा है तो आपको करना है कि होली जलने वाले स्थान पर अनार की कलम से उस व्यक्ति का नाम लिख दें और फिर उसके ऊपह हरा गुलाल छिड़क दें. फिर जब होली जब जल जाए तो उस जगह की राख को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें. ऐसा करने से आपको पैसों की तंगी से छुटकारा मिल जाएगा.

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×