Uncategorized
Trending

मनोज तिवारी ने अपनी करियर की शुरुआत

मनोज तिवारी ने अपनी करियर की शुरुआत साल 2004 में भोजपुरी पिक्चर ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ से की थी। ये फिल्म 30 लाख के बजट में तैयार की गई थी, इस मूवी ने सिनेमा घरो में ख़ूब धमाल मचाया और 9 करोड़ तक का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में मनोज ने न सिर्फ अभिनय के दम पर बल्कि अपने गायकी के हुनर से भी खूब नाम कमाया था। इसके बाद उन्होनें कई हिट गाने और कई सुपरहिट फिल्में की और अपनी एक अलग पहचान बनाई।

वही मनोज तिवारी अपनी प्रोफेशनल के अलावा अपने पर्सनल जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में रहते थे। मनोज तिवारी ने दो बार शादी की है। दो शादियों से उन्हें दो बेटियां हैं।

मनोज तिवारी की पहली शादी साल 1999 में रानी तिवारी से हुई थी। 2012 में मनोज तिवारी और रानी का तलाक हो गया।एक इंटरव्यू में मनोज ने कह चुके है कि वो अपने पहली पत्नी रानी से अलग नहीं होना चाहते थे, लेकिन दबाव के कारण उनको डिवोर्स पेपर पर साइन करना पड़ा था।
मनोज तिवारी को रानी से एक बेटी हैं। बेटी का नाम जिया है। जिया अपने पिता के काफी क्लोज हैं। वो मुंबई में पढ़ाई करती हैं और मनोज अक्सर वहां अपनी बेटी से मिलने जाया करते हैं।

वही मनोज अपनी बेटी जिया को बहुत प्यार करते हैं और उसी के कहने पर ही मनोज तिवारी ने रानी तिवारी से तलाक के 8 साल बाद दूसरी शादी रचाई है।

तारक मेहता के उल्टा चश्मा का नट्टू काका जीवनी 

मनोज तिवारी ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान सुरभि से दूसरी शादी की है। सुरभि एक भोजपुरी‏ गायिका हैं और वह तिवारी के प्रशासनिक काम को भी देखती थीं।

बता दे कि, मनोज तिवारी अब पॉलिटिक्स में ज्यादा ऐक्टिव रहते हैं। पॉलिटिक्स की वजह से इन दिनों उनका ज्यादातर वक्त दिल्ली में ही गुजरता है। वैसे, मनोज तिवारी का मुंबई में भी अपना घर है। अंधेरी स्थित शास्त्री नगर इलाके की ‘शिव शक्ति’ बिल्डिंग में मनोज का ट्रिपल टैरेस वाला 4 एंड हॉफ BHK फ्लैट है। यह फ्लैट उन्होंने 2010 में तब खरीदा था, जब उनकी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इससे पहले मनोज तिवारी बेवर्ली हिल्स में रहते थे ।

मनोज तिवारी ने अपनी करियर की शुरुआत

मनोज तिवारी संगीत प्रेमी है ये तो पूरी दुनियाँ जानती हैं, इसिलिए उन्होनें अपने इस घर में संगीत के लिए एक खास जगह बना रखी है जहां वह अक्सर रियाज करते हैं।

Puskar Raj Thakur Ka Lifestyle 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×